दुद्धी:आज 3 फरवरी बी.आर.सी. केंद्र दुद्धी में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित मण्डल संगठन मंत्री भोलानाथ अग्रहरि जी का भव्य स्वागत किया। शिक्षकों ने अपने लोकप्रिय शिक्षक नेता को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और अन्य उपहारों से स्वागत किया।

इस अवसर पर जितेन्द्र चौबे (उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष, सोनभद्र) ने कहा कि “यह बड़े गौरव का विषय है कि हमारे भोलानाथ अग्रहरि जी ने दुद्धी जैसे अति पिछड़े ब्लॉक से उठकर मण्डल स्तर पर अपनी उपयोगिता और पहचान सिद्ध किया। शिक्षकों में इनकी लोकप्रियता इनके कर्मों की वजह से बनी है।”उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री लोकपति वर्मा ने कहा कि “आज सोनभद्र के समूचे शिक्षक जगत में हर्ष व्याप्त है कि भोलानाथ अग्रहरि जी जैसे कर्मठ शिक्षक इस मुकाम पर पहुंचे।”
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित मंडल संगठन मंत्री भोलानाथ अग्रहरि जी ने शिक्षकों के हित में काम करने का संकल्प लिया है और उन्होंने कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। एक शिक्षक ही मात्र है जो कि पूरे राष्ट्र का निर्माता होता है।”
इस अवसर पर मो. आजम, बृजेश मौर्य, तत्सत तिवारी, राजेश झा, राकेश शर्मा, शशिकांत, प्रवीण द्विवेदी, महावीर सोनी, नीरज पाण्डेय, लाल बहादुर, अखंड, बलवंत सिंह आदि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उर्जावान शिक्षक साथी उपस्थित थे।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















