दुद्धी, सोनभद्र | जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी/ सोन प्रभात
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय (25) पुत्र देवप्रसाद, निवासी मूर्ता शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे दुद्धी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गुलालझरिया भट्टी मोड़ से लगभग एक किलोमीटर आगे मेन रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस सेवा 102 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक व ईएमटी पंकज कुमार ने घायल युवक को प्राथमिक सहायता देते हुए तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सुनील की देखरेख में घायल अजय का उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में घायल युवक के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
















