June 24, 2025 6:13 PM

Menu

दुद्धी विधानसभा उप चुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर श्रवण सिंह गोंड ने शीर्ष नेतृत्व का किया आभार।

   “मुझ जैसे मजदूर के बेटे पर विश्वास जताकर दुध्दी विधानसभा प्रत्याशी बनाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का ह्दयतल से कोटि- कोटि धन्यवाद आभार” –
– श्रवण सिंह गोंड
भाजपा प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र 403 दुध्दी सोनभद्र ,उ० प्र०




सोनभद्र / सोन प्रभात

दुद्धी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर जनता के कयासों पर पूर्ण विराम तब लगा जब बीते दिन भाजपा ने उप चुनाव हेतु प्रत्याशी घोषित किया। आर एस एस के पूर्व जिला प्रचारक, उत्तर प्रदेश वन्य जीव बोर्ड सदस्य समेत कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके श्रवण कुमार सिंह गोंड पर भाजपा ने भरोसा जताया है।

दुद्धी विधानसभा में पिछले दो चुनाव में  सपा+ और एन डी ए के बीच कड़ी टक्कर हुई थी

वर्तमान स्थिति के मुताबिक प्रतयशियो का चेहरा सामने आ जाने पर भाजपा और सपा के बीच नजदीकी टक्कर देखने को मिल सकती है। सपा ने उप चुनाव के घोषणा होते ही अपना पिछला प्रत्याशी 27 वर्षों तक विधायक रह चुके विजय सिंह गोंड के चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी थी।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व का श्रवण सिंह गोंड ने आभार व्यक्त किया

श्रवण सिंह गोंड के प्रत्याशी घोषित होने के बाद समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई, बधाई संदेशों का तांता लग गया। इस बीच श्रवण सिंह गोंड ने खुद को सेवक बताते हुए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, सोशल पोस्ट में उन्होंने लिखा 

।। तू मै एक रक्त।।
   मुझ जैसे मजदूर के बेटे पर विश्वास जताकर दुध्दी विधानसभा प्रत्याशी बनाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का ह्दयतल से कोटि- कोटि धन्यवाद आभार।

आपका सेवक
श्रवण सिंह गोंड
भाजपा प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र 403 दुध्दी सोनभद्र ,उ० प्र०

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On