March 14, 2025 6:16 PM

Menu

दुष्कर्म व मारपीट के दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सोनभद्र, सोनप्रभात, वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बतादें कि रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया था जिसमें मुकदमा नम्बर 51/2023 धारा 376D,323,506 का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों की धर पकड़ अभियान में मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि अभियुक्त शिव मंगल पुत्र राजकुमार उम्र २३ वर्ष निवासी झड़पी झड़पा , पप्पू पुत्र बंनू २५ वर्ष निवासी झड़पी झड़पा थाना रायपुर वैनी सर ईगढ़ मोड़ पर मौजूद हैं और गाड़ी से कहीं भागने के फिराक में हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने मय हमराही पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On