June 24, 2025 6:36 AM

Menu

धनखोर में क्वारन्टीन युवको ने लगाया बेरियर, खाना समय से नही मिलता लगाया आरोप।

लिलासी/सोनभद्र-
दिनेश चौधरी/आशीष गुप्ता (सोनप्रभात)

  • क्वारन्टीन युवकों में से एक ने प्रतिदिन शाम को दारू का भी किया मांग।

बभनी विकासखंड तथा म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनखोर में प्राथमिक विद्यालय में क्वॉरेंटाइन युवकों द्वारा स्कूल के सामने से गुजरी प्रधानमंत्री सड़क पर बैरियर लगा दिया गया है।


युवको का कहना है, कि नाश्ता, खाना में अनियमितता बरती जा रही है। समय से खाना नही मिल रहा है, इस कारण हमने बेरियर लगा कर अपना विरोध जताया है।
मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री गणेश ने पहुचकर उनकी समस्या सुनी और निर्धारित समय पर खाना नाश्ता दिए जाने को रसोइया और सेवारत लोगो को निर्देश दिया।

रसोईया और सफाईकर्मी ने उनके आरोपों गलत बताया हालांकि कभी- कभी 10-15 मिनट खाने में देरी की बात को स्वीकारा भी। 

युवको ने कहा कि समय से खाना मिलेगा तो कल बेरियर खोल दिया जाएगा। इसी क्रम में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा म्योरपुर थाना में सूचित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक बेरियर नही खुला था। तथा म्योरपुर पुलिस क्वारन्टीन सेंटर पहुँच रही थी।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On