February 23, 2025 9:29 AM

Menu

धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोहा

आशीष कुमार गुप्ता/दिनेश चौधरी-लिलासी(सोनप्रभात)

सुबह से ही एक अलग ही उत्साह छोटे बच्चों में देखा गया

गली गली बजते रहे देश भक्ति गाने

म्योरपुर विकास खण्ड स्थित राजा चन्डोल इंटर कॉलेज लिलासी में 71वीं गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः 8 बजे प्रधानाचार्य जयंत प्रसाद के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली गयी। ध्वजारोहण विद्यालय के अध्यक्ष रामबृक्ष द्वारा किया गया। ततपश्चात बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गाने, नाटक, कवि गोष्टी तथा विविध प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किये गए। अपने प्रदर्शन से बच्चों ने खूब वाह वाही लूटी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 लखनराम जंगली ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए देशभक्ति से जुड़े बातों पर चर्चा तथा सीएए पर भी चर्चा कर उनके कार्यक्रम की सराहना कर उनका मनोबल ऊँचा किया तथा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। बच्चों के चेहरे पर एक अलग प्रकार की चमक देखी जा सकती थी। बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आशिष गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक रामलखन यादव, भाग्यनारायन सिंह, रामशकल, महेंद्र, कमलेश कुमार, प्रदीप, रामसूरत, अशोक, बिफन , एड0 रविकांत गुप्ता, रामनरेश जायसवाल, रामलाल, धर्मदेव, डॉ0 सुनील कुमार सिंह, सुरेश जायसवाल समेत हजारो बच्चे उपस्थित थे।

वहीं आरंगपानी के झरैलटोला के महिला समूह भी प्रभात फेरी निकाल कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

 

सोनप्रभात मोबाइल एप्लीकेशन प्लेस्टोर से डाउनलोड करे और अपने क्षेत्र के छोटी बड़ी खबरों से अपडेट रहिये।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On