February 6, 2025 9:25 PM

Menu

नकली नोटों के सप्लाई करने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी फरार।

  • चार दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा।

सोनभद्र – सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य 

रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार से नकली नोटों की हेराफेरी मे चार दिन पूर्व पकड़े गए लोगों पर आज मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मुख्य आरोपी आज भी पकड़ के बाहर है।तीन दिनों तक मामले को छिपाकर रखा गया।यहां तक कि उच्चाधिकारियों को भी इंस्पेक्टर द्वारा नहीं बताया गया।जब मामला मीडिया के बीच मंगलवार को आया तो उच्चाधिकारियों को जानकारी प्राप्त हुई।ऐसे ही विवाहिता की जबरदस्ती शादी के मामले में लेन देन करके छोड़ दिया गया था।मीडिया के उछालने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले में भी यहीं हुआ है।अगर मीडिया जागरूक नहीं हुई होती तो यह मामला भी नहीं दर्ज नहीं हुआ होता।मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ के बाहर है।उच्चाधिकारियों के दबाव में तीन के खिलाफ सायं चार बजे के लगभग आई पी सी की धारा 489 ख नकली को असली मे तब्दील करने के कारण दर्ज किया गया है।राजेंद्र सिंह, अमित, संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मास्टर माइंड संजय सिंह पकड़ के बाहर है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On