August 2, 2025 3:03 PM

Menu

नगर पंचायत रेणुकूट के मिलीभगत से स्ट्रीट लाइट के टेंडर में करोड़ों का गोलमाल।

सोनभद्र – सोनप्रभात / जितेंद्र चंद्रवंशी – आशीष गुप्ता

  • हाथरस के एक ही कंपनी की तीन ब्रांच कंपनियों को दे दिया 1.62 करोड़ का टेंडर।
  • -हाई मास्ट लैंप के साथ लगनी हैं स्ट्रीट लाइट, पोल की भी होनी है खरीदारी।
  • सप्लाई टेंडर पीडब्ल्यूडी के रेट से अधिक हैं जो हैरान करती है।

रेणुकूट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने हाई मास्ट, इलेक्ट्रिक पोल और स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर करोड़ों का गोलमाल का मामला प्रकाश में आया है। हाथरस से ट्रांसफर अधिकारी ने हाथरस की ही एक कंपनी के तीन ब्रांचों को एक करोड़ बासठ लाख से अधिक का टेंडर दे दिया। इसके लिए टेक्निकल बिड में प्रतिद्वंदी कंपनियों को खारिज कर दिया। यही नहीं दूसरा एक टेंडर जिसमें स्ट्रीट लाइट लगानी है वह भी इन्हीं को सौंप दिया। यह टेंडर करीब छियालिस लाख का है। यह रकम पीडीडब्ल्यूडी की स्वीकृत दर से अधिक बताई जा रही है।नगर पंचायत से कस्बे में पोल खड़े कर उसपर हाई मास्ट लैंप लगाने हैं। साथ ही गलियों को भी रोशन करना है। इसके लिए निर्धारित तरीके का तो उपयोग हुआ लेकिन बीच में खेल कर दिया गया। टेंडर के लिए जेम पोर्टल का उपयोग किया गया लेकिन टेक्निकल बिड में बिना कारण दिखाए मनचाहे को टेंडर दे दिया गया। इसे लेकर कुछ सभासदों में जहां रोष है वहीं कई ठेकेदार कोर्ट पहुंचने की भी तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो ईओ ने इसकी भनक प्रशासन को नहीं लगने दी। नगर पंचायत के एक और कर्मचारी की मदद से किए गए इस गोलमाल की अगर जांच हुई तो अभी तक दिए गए सभी टेंडर की कलई खुल जायेगी। इस के संदर्भ में जिला अधिकारी सोनभद्र को दिनांक 30 सितंबर 2022 को इस आशय का आरोप शिकायती प्रार्थना पत्र उपरोक्त टेंडर को निरस्त कर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है l

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On