नगवां ब्लॉक के खलियारी में जर्जर मार्ग, ग्रामीण चंदा जुटाकर सड़क बनवाने को मजबूर.

सोनभद्र। Anil Agrahari / Vedvyas Singh Maurya 

सोनभद्र जनपद के नगवां ब्लॉक अंतर्गत खलियारी गांव से पड़री की ओर जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीण अब सरकार और प्रशासन को आईना दिखाने के लिए आपसी चंदा जुटाकर मार्ग बनवाने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। जमीनी स्तर पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सोनभद्र को आदिवासी बाहुल्य जिला कहा जाता है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आज यहां आम जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जब वे नियमित रूप से रोड टैक्स देते हैं, तो जरूरत पड़ने पर चंदा करके सड़क बनवाने को भी मजबूर हैं। बताया गया कि यह मार्ग खलियारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे और फिसलन के कारण आए दिन बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भारी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों व राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।

स्थानीय निवासी मोहम्मद अख्तर अली ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On