June 24, 2025 2:12 PM

Menu

नया वर्ष 2021की पिकनिक मनाने जा रहे बोलेरो की डम्पर से हुई भिड़ंत, बोलेरो चालक समेत 8 घायल में 3 रेफर।

दुद्धी – सोनभद्र

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी – सोनभद्र , नया वर्ष 2021 के उपलक्ष में पिकनिक मनाने बोलेरो से जाते समय लगभग 2:30 बजे दोपहर रजखड़ घाटी के पास सामने से आ रही डम्पर में जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिसमें बोलेरो पर सवार चालक समेत 8 लोग घायल हो गए। डम्पर सड़क निर्माण कार्य में प्रयोग की होती थी। सभी बोलेरो सवार दुद्धी के जाबर ग्राम के बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी होते ही  रास्ते में आ रहे राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन व एंबुलेंस 108 पर सूचना दिया। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर सभी लोगों को एंबुलेंस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया।

अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक राम जीतराम ने 3 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।शेष 5 लोगों का इलाज दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On