July 2, 2025 2:55 AM

Menu

नव जीवन विहार युवा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम।

  • पूर्व पार्षद श्री मती विनीता कुशवाहा ने ध्वज को दी सलामी।

विंध्यनगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

विंध्य नगर बैढ़न स्थित अंबेडकर चौराहे पर आजादी का अमृत महोत्सव तथा पंद्रह अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर
स्थानीय व्यापारियों तथा युवा संगठन ने जोश खरोश के साथ ध्वज फहरा कर शहीदों को याद किया!!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व पार्षद श्रीमती विनीता कुशवाहा ने ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी!! उपस्थित व्यापारियों,वार्ड वासियों तथा नव युवकों को संबोधित करते हुए कहा आज हम आजादी का महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने पर मना रहे हैं ,यह शुभ अवसर हमे अनेक क्रांतिकारियों के बलिदान से मिला है,हमे इसे सुरक्षित रखना होगा! हमे एकता ,भाई चारा , जाति धर्म भाषा।से ऊपर उठकर राष्ट्रीय विकास हेतु कटिबद्ध होना होगा!!

समाज सेवी रमेश कुशवाहा ने आयोजको का आभार व्यक्त करते हुए कहा जाति और धर्म का डर दिखाकर हमे लड़ाया जाता है,उन्हे यहां आकर देखना चाहिए स्थानीय मुस्लिम समाज तथा युवकों द्वारा हर वर्ष।यह तिरंगा ध्वज आन बान और शान से फहराया जाता है!! इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री मती विनीता कुशवाहा को आयोजको द्वारा गुल दस्ता भेंट किया गया!! व्यापारी युवा नेता मो.हसन रजा ने सभी आमंत्रित जनों का स्वागत किया!!

कवि व पत्रकार सुरेश गुप्त ग्वालियरी ने ओज पूर्ण कविता पढ़कर माहौल को जोश से भर दिया!! इस अवसर पर मु. हसन रजा, अरमान मलिक, रवि रंजन कुशवाहा,प्रदीप भारती,शोहाब अंसारी,नसीम अख्तर,अरमान सिद्दीकी, मो सैफ,मिथिलेश, इकबाल अंसारी,सोनू शाह, संतोष सहित सैकड़ों व्यापारी जन उपस्थित रहे!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On