February 23, 2025 10:22 AM

Menu

नागरिक भागीदारी कार्यक्रम एवं सर्वेक्षण 2021 हेतु रहवासियों को किया जा रहा प्रशिक्षित।

विन्ध्यनगर – सिंगरौली 

सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” -सोनप्रभात

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नागरिक भागीदारी कार्यक्रम एवं सर्वेक्षण 2021 हेतु विभिन्न संस्थाओं एवं एन 0जी0 ओ0 द्वारा नगर के विभिन्न वार्ड में जैविक खाद की उपयोगिता व बनाने की विधि से आम रहवासी को अवगत व प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसी संदर्भ में Human Matrix Securite ( HMS) संस्था (इदौर) द्वारा गिरजा शंकर यादव के निर्देशन में वार्ड संख्या 31 ढोती में प्रशिक्षण एवं निशुल्क जैविक खाद का वितरण किया गया। टीम के सदस्य वृजेन्द्र कुमार वैश्य व प्रियंका गुप्ता ने गमलो व पौधो में जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से प्रयोग करके अवगत कराया। विजेंद्र वैश्य ने बताया अलग अलग संस्थाएं इस कार्य को अंजाम दे रही है।

बताते चले नगर निगम सिंगरौली ने स्वच्छता एवं सर्वेक्षण 2020 में भी प्रदेश में विशेष मुकाम हासिल किया है।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On