June 24, 2025 9:14 AM

Menu

नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त धराया,कार्यवाही।

डाला- सोनभद्र – अनिल कुमार अग्रहरि/ सोनप्रभात

डाला सोनभद्र- डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के आज शुक्रवार को सुबह लगभग आठ बजे तेलगुड़वा चौराहा से एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चढाई निवासी धीरज भुईया पुत्र रामलखन (30) वर्ष ने अपने बगल के रहने वाली नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर 8 मार्च की सुबह 4 बजे भगा ले गया  व शारीरिक शोषण करने लगा ।

जिसके सम्बन्ध में लड़की के माता की तहरीर पर पुलिस छानबिन में जुट गई। जिसे पुलिस की कड़ी मसक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह आठ पर तेलगुड़वा तिराहे से गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओ में न्यायालय भेज गया। टीम में इंस्पेक्टर चोपन , चौकी इंचार्ज डाला एस. के.सोनकर , सिपाही श्रीकांत राय रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On