March 14, 2025 3:25 AM

Menu

नामांकन पत्रों के बिक्री के प्रथम दिन 15 पर्चें बिके ,4 पदों पर चार ने किया नामांकन।

दुद्धी -सोनभद्र

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

दुद्धी/ सोनभद्र| बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है ,आज नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन के प्रथम दिन विभिन्न 7 पदों पर उम्मीदवारी के लिए 15 लोगों ने पर्चा खरीदा वहीं 4 पदों पर 4 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल कर दिया|

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आज प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक दुद्धी बार एसोशिएशन चुनाव 2021 -22 के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु विभिन्न पदों हेतु पर्चा वितरण की गई जिसमें कुल 7 पदों पर आज 15 लोगों ने पर्चा खरीदा वहीं चार पदों पर चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भी कर दिया| उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद कैलाश कुमार एडवोकेट ने पर्चा खरीदा और अपना नामांकन भी भर दिया|वहीं वरिष्ट उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार व राजकुमार एडवोकेट ने पर्चा खरीदा जिसमें संतोष कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया|उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के पद पर धीरेंद्र कुमार , पवन कुमार दुबे , रामसागर ने पर्चा खरीदा| उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के पद पर धर्मवीर एडवोकेट व दिलीप कुमार ने पर्चा खरीदा|सह सचिव प्रशासन पद पर आलोक कुमार सिंह ने पर्चा खरीदा और दाखिला भी किया| सह सचिव प्रकाशन के लिए विष्णु कुमार सिंह ने पर्चा खरीदा|सचिव पद पर प्रवीण कुमार ,दिनेश कुमार ,रामप्रकाश सिन्हा ,अजय रत्नेद्र जायसवाल ने पर्चा खरीदा जिसमें दिनेश कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया।गवर्निंग कॉउंसिल 15 वर्ष से ऊपर के पद पर ओमप्रकाश ने पर्चा खरीदा है ,उन्होंने बताया कि कल 14 जनवरी को भी नामांकन की बिक्री की जाएगी वहीं नामांकन पत्र जमा किया जाएगा|15 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक नामांकन फार्म की जांच होगी तत्पश्चात 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे उसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे वैध नामांकन पत्रों की प्रकाशन किया जाएगा| मतदान 19 जनवरी को होगा उसी दिन शाम 4 बजे के बाद मतगणना प्रारम्भ होगी उसके बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी| उन्होंने बताया कि सभी पदों पर निर्वाचन कार्य संपादित किए जाएंगे|

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On