March 15, 2025 2:39 AM

Menu

निधि समर्पण अभियान में मदद के लिए रामभक्तो ने लगाया कैम्प।

उमेश कुमार , संवाददाता –

बभनी , सोनभद्र –

  • राम मंदिर के निर्माण के लिए कमेटी बनाकर चलाया जा रहा गावो में चंदा संग्रह अभियान वही स्थानीय बाजारों में भी चल रहा समर्पण अभियान कार्यक्रम।

बभनी-: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी बाजार में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान बभनी में लगातार राम चलाया जा रहा है।
‘राम मंदिर निधि समर्पण’ अभियान में 09 तारीख को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बभनी कोर कमेटी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे के अध्यक्षता में बभनी बाजार में कैम्प का आयोजन किया गया।

जिस दौरान भाजपा सोनभद्र के जिला महामंत्री जीतसिंह खरवार, व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, खंड प्रमुख डॉ. हीरालाल, रविशंकर पाण्डेय, सत्येंद्र कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री लालकेश कुशवाहा, आदि कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए धनराशि संग्रह हेतु कैम्प लगाकर अभियान चलाया है जिसमे कई रामभक्तो ने हिस्सा लिया।

जिसके तहत स्थानीय गांवों में जाकर ज्यादा से ज्यादा परिवारों के साथ कार्यकर्ता संपर्क कर निधी समर्पण अभियान में चंदा मागेंगे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On