Sonbhadra News – Sonprabhat
म्योरपुर विकास खंड के ग्राम सभा नौडीहा में 17वीं एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सेवन स्टार वॉलीबॉल नौडीहा के तत्वाधान में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र की इच्छुक टीमों को सादर आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जयमंगल सिंह उरैती (युवा समाजसेवी) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र प्रताप एवं मनोज कुमार (ग्राम प्रधान देवहार) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में हरिराम चेरो (पूर्व विधायक 403 दुद्धी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चेरो समाज) उपस्थित रहेंगे। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मान सिंह गौड़ (ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर) तथा रामनरेश जायसवाल (ग्राम प्रधान लिलासी) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उक्त आशय की जानकारी आयोजन समिति के सदस्य अमरेश कुमार द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए 7897074151 एवं 9005523367 पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजन समिति द्वारा समस्त ग्रामवासियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.















