जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र
दुद्धी सोनभद्र डिहवार बाबा वार्ड 10 रामनगर दुद्धी से गुरुवार को भगवा झंडा के साथ दुद्धी में भक्तगण नगर भ्रमण सभी धार्मिक स्थलों का पूजन अर्चन कर प्रमुख मार्गो से करते हुए पुनः डिहवार बाबा पहुँचे रामलीला खेल मैदान पर होने जा रहे नौ दिवसीय 21 कुण्डीय श्री श्री सुदर्शन महायज्ञ के आरंभ कों लेकर गुरुवार को शिव मन्दिर पर ध्वज स्थापना का कार्यक्रम मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूज्य श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य वैष्णो मणी स्वामीनारायणाचार्य के सानिध्य में संपादित कराया गया। मुख्य ट्रस्टी अनिल कुमार अपनी अर्धांगिनी एवं पुत्र के साथ मुख्य जजमान की भूमिका में रहें।

जबकि साथ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा काशी प्रांत क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रमाशंकर द्विवेदी, उमेश पटेल भाजपा ओबरा विधानसभा संयोजक, सुखनंदन चौरसिया भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक मंडल दुद्धी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, संदीप कुमार जायसवाल ,संदीप कुमार गुप्ता, जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष जितेन्द्र चंद्रवंशी,उपाध्यक्ष रोहित चंद्रवंशी, शंभू नाथ जौहरी,पवन सिंह,शिवकुमार चंद्रवंशी सहित सैकड़ो आस्थावान महिला पुरुष मौजूद रहें।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

