June 24, 2025 6:00 PM

Menu

पंचायत चुनाव 2021-: सोनभद्र जिले के इन पांच गाँव के ग्राम प्रधान पद के चुनाव नही होंगे,ग्राम प्रधान पद के निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त।

सोनभद्र – सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य/ आशीष गुप्ता

सोनभद्र जनपद के 5 विभिन्न ब्लॉक के 5 गांव के ग्राम प्रधान पद के चुनाव की सभी प्रक्रिया निरस्त कर दी गयी है।

  • कौन – कौन से गांव है ?

    1. तरावां ( रॉबर्ट्सगंज)
    2. गुरेट (घोरावल)
    3. करमाव (चतरा)
    4. सरईगाढ़ (नगवां)
    5. खरौंधी (कोन)

  • कारण –

06 अगस्त 2005 में दिए गए प्रावधान के अनुसार किसी भी पद के प्रत्याशी के मृत्यु हो जाने की स्थिति में उसी पद के निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया निरस्त कर दी जाती है।

ज्ञात हो कि उक्त पांचो गांव के ग्राम प्रधान के प्रत्याशी की मौत हो चुकी है। जिसमें 1. मुन्नी देवी पत्नी रामप्रसाद निवासी तरावां ( रॉबर्ट्सगंज), 2. ठाकुर प्रसाद पुत्र लक्षनधारी निवासी- गुरेट (घोरावल),3. श्यामा देवी पत्नी शंकर प्रसाद निवासी- करमाव (चतरा),4. कैलाश पुत्र स्व0 गोवर्धन निवासी- सरईगाढ़ (नगवां),5. महबूबन बीबी पत्नी मु0 हजारी निवासी खरौंधी (कोन) उक्त गांवो के ग्राम प्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। अब उक्त पांचो गांव में ग्राम प्रधान पद के चुनाव हेतु अलग तिथि पर चुनाव होगा।

[smartslider3 slider=2]
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On