July 1, 2025 5:37 PM

Menu

पंडित दीनदयाल उपाध्याय काव्य संध्या व प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी होटल ग्रीन स्टार में जोरों पर।

  • 25 सितंबर एकात्म मानववाद के प्रणेता का जन्म उत्सव पर खास प्रस्तुति।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र दिनांक 25 सितंबर 2022 होटल ग्रीन स्टार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय काव्य संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारी इन दिनों होटल ग्रीन स्टार में जोरों पर चल रही है,अपने आप में यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक एवं खास बनाने को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के अध्यक्ष डॉ लवकुश प्रजापति के मार्गदर्शन एवं संयोजक मंडल के लगन एवं निष्ठा से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

प्रतिभा सम्मान के लिए उधर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृतियों पर प्रतियोगिता माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में जोरों पर चल रहा है l घर घर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन परिचय त्याग एवं बलिदान एवं एकात्म मानववाद अंत्योदय की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी व सह संयोजक शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट दुद्धी द्वारा कराया जा रहा है l 25 सितंबर रात्रि 7:00 बजे से होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में काव्य संध्या का मधुर रसपान जाने-माने हास्य- व्यंग, श्रृंगार ,वीर रस, आदि काव्य संध्या की रसधार राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर चुके कवियों के द्वारा प्रस्तुतीकरण से सोनभद्र की माटी के रचनाकारों द्वारा कार्यक्रम को चार चांद लगाए जाने की उत्कंठा से जनमानस जल्द ही लोटपोट होगा, जनमानस में भी इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सतरंगी प्रकाश की किरणों में जल्द ही अभिभूत जन जन होगा l संयोजक मंडल वरिष्ठ महेशानंद भाई जी, रामेश्वर प्रसाद राय क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष, प्रभारी चिकित्साधिकारी नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट डॉ विनय कुमार , विंध्यवासिनी प्रसाद पूर्व सचिव,कमलेश मोहन, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, जवाहरलाल एडवोकेट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्रामीण अंचल प्रमुख नंदलाल अग्रहरी एडवोकेट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू, डॉ कृष्ण कुमार चौरसिया, राजकुमार राजावत, डॉ राज बहादुर, विश्व हिंदू परिषद मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अंजनी सिंह एडवोकेट आदि विशिष्ट प्रबुद्ध जनों के सानिध्य में कार्यक्रम का शानदार आयोजन होगा l इस आशय की जानकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने दी है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On