July 5, 2025 8:57 PM

Menu

परनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वन महोत्सव।

  • विभिन्न प्रजातियों के पौधों का हुआ रोपण

संवाददाता -बाबू लाल शर्मा/ म्योरपुर /सोनभद्र 

वन रेंज म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परनी में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह एवं रेंजर जबर सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीम शरीफा, चिलबिल,कांजी समेत अन्य फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।इस अभियान में वन दरोगा विजेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चंद यादव, जमुना यादव, चंद्रभान पटेल, शिव कुमार यादव, सर्वेश कुमार यादव, वन दारोगा विद्या पांडेय, वन दारोगा बिहारी पांडेय एवं गोविंद सिंह सहित कई ग्रामीणों एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
रेंजर जबर सिंह ने कहा कि वन महोत्सव सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनकी देखभाल तक होना चाहिए, तभी यह अभियान सार्थक होगा। वहीं मुख्य अतिथि मानसिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ ली और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On