परिवार परामर्श केंद्र टूटते परिवार का बना सहारा: सविता सरोज

सोनभद्र:महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में की गई। कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद की प्रक्रिया अपनाई गई।

सुनवाई एवं विस्तृत परामर्श के उपरांत 05 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति स्थापित कर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ। शेष 02 प्रकरणों में मतभेद बने रहने के कारण अग्रिम तिथि नियत कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधिसम्मत समाधान कर सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।*

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On