परीक्षा दौरान हरसेवानन्द विद्यालय प्रबंधन द्वारा कलेवा तथा ताबीज निकालने का एवीपी कार्यकर्ताओं ने किया कड़ा विरोध

(संवाददाता –संजय सिंह)चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा के दौरान छात्रों के हाथ से कलेवा (कलावा) और गले से ताबीज उतरवाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं तथा अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं तथा अभिभावकों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के नाम पर छात्रों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई और उनके कलावा व ताबीज जबरन उतरवाए गए जबकि बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा मे कराई जा रही है तथा स्कूल गाईड लाईन में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा गया है ऐसे में इस तरह का काम करना विद्यालय प्रबंधन को शोभा नहीं देता कार्यकर्ताओं तथा अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से माफी की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी है तथा एवीपी कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से ऐसे विद्यालय पर कार्रवाई की मांग की है

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On