March 13, 2025 1:47 AM

Menu

पहले मतदान, फिर जलपान,उसके बाद अवश्य करें रक्तदान :- प्रयास फाउंडेशन, रेनुकूट, सोनभद्र

रेणुकूट/ सोनभद्र


रक्तदाता समूह प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दूबे ने जनपद के सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतिम चरण में मतदान जरूर करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि 1 जून को अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर निर्भीक होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। मतदाता ही समृद्ध भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही हमारा लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है।

मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को अधिक समृद्ध बनाने, संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है। लोकतंत्र में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण सोपान है। उन्होंने जनपद के प्रत्येक मतदाता से स्वतंत्र और निर्भय होकर मतदान अवश्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। “सक्षम एप” से दिव्यांग मतदाता अपने लिये व्हील चेयर या अन्य जरूरी सहायक उपकरण के लिये अनुरोध कर सकते हैं।
बुजुर्गों को कतार में न लगना पड़े, इसके लिए उन्हे पहले मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी से मतदान हर हाल मे करने की अपील की गई है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On