June 25, 2025 4:58 PM

Menu

पिता का दाह संस्कार सुबह किया शाम को हुआ बेटे का बाइक दुर्घटना,गम्भीर

लिलासी – सोनभद्र
आशीष गुप्ता / दिनेश चौधरी – सोनप्रभात

लिलासी-म्योरपुर थानांतर्गत लिलासी खुर्द सामुदायिक भवन के पास एक अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे बने पुल से जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे बाइक पर सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो युवक में एक युवक शम्भू निवासी धनखोर, दूसरा युवक परचून(पुकारू नाम) निवासी जोरुखाड़ महुली बताया गया।

बतादें की आज ही प्रातः बाइक पर घायल एक युवक शम्भू के पिता राम आधार ( भूत पूर्व प्रधान ग्राम धनखोर) का स्वर्गवास हुआ था और आज ही शाम के पहर बाइक से दुर्घटना कर गम्भीर रूप से घायल हो गए है।

 

सोनप्रभात संवाददाता के द्वारा एम्बुलेंस को सूचना दिया गया और मौके पर परिजनों को सूचित किया गया। एम्बुलेंस द्वारा दोनो घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On