पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल के बच्चों ने स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का किया भ्रमण

पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल के बच्चों ने स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का किया भ्रमण

 

 

घोरावल (सोनभद्र): राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुसार पीएमश्री विद्यालयों को नजदीकी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों से युग्मन/ट्यूनिंग प्रोग्राम के अन्तर्गत मंगलवार को पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल के छात्रों को स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का भ्रमण कराया गया। विजीट के दौरान बच्चों द्वारा हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक व्यवस्था, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी एवं इनडोर गेम्स के रूम को देखा और वहां के बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। युग्मन का उद्देश्य शैक्षिक संसाधनों का साझा रुप से प्रयोग कर बच्चों का शैक्षिक विकास करना है। प्राइवेट स्कूलों की शैक्षिक क्रियाकलापों का अनुसरण कर सरकारी विद्यालय के शिक्षक भी अपने विद्यालय में नवीन शैक्षिक विधा को अपना कर बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उनके भविष्य को उज्जवल बनायें। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल के बच्चे स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का विजिट कर बहुत खुश एवं आनन्दित हुए। प्रधानाचार्य एन.के.श्रीवास्तव ने छात्रों का अभिनन्दन किया और उन्हें स्वप्रेरित होकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। यदि हम स्वप्रेरणा से किसी कार्य को करते हैं तो हम अपने उच्चतम लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। एसआरजी संजय मिश्रा ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार और शिक्षक अखिलेश सिंह, रोहित सिंह पटेल, श्वेता ठाकुर एवं पूजा गुप्ता साथ रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On