June 24, 2025 4:15 PM

Menu

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बिहार बार्डर पर काम्बिंग।

सोनभद्र – सोनप्रभात

वेदव्यास सिंह मौर्य 

पुलिस अधीक्षक श्री आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में मांची थाना क्षेत्र से लगे बिहार बार्डर पर काम्बिंग की गई।

नक्सली संचरण के मद्देनजर सीओ सदर,रायपुर पुलिस, रामपुर बरकोनियां पुलिस,सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों के साथ पुलिस अधीक्षक ने बार्डर से सटे मड़पा,चरगड़ा,दरेंव,देवहार इत्यादि गांवों में काम्बिंग कर नक्सलियों के बारे मे जानकारी हासिल की।

साथ ही हर गांवों में चौपाल लगाकर लोगों के समस्याओं से रूबरू हुए।पुलिस अधीक्षक ने कोविड 19 के बारे में जागरूक करने का काम किया।बगैर मास्क बाहर न निकलें,आवश्यक दूरी बनाए रखें।कम से कम तीन बार साबुन से हांथ धोने का आवाहन भी किया।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On