पूर्व विधायक हरिराम चेरों श्रीश्री सुदर्शन महायज्ञ का कलश यात्रा शोभायात्रा में सम्मलित हुए नगर हुआ भक्तिमय।

Duddhi – Sonbhadra / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत अंतर्गत दुद्धी धर्म एवं परंपरा संस्कृति की नगरी दुद्धी के रामलीला खेल मैदान पर 21 कुंडी श्री श्री सुदर्शन महायज्ञ के सनातन यज्ञ परंपरा अनुरूप अक्षत पुष्प आम का पलल्व के सानिध्य में लोकमंगल कामना के भाव से परिपूर्ण भव्य कलश शोभायात्रा गुरुवार की सुबह 10:00 बजे पूज्य श्री रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 वैष्णव मणी नारायणचार्य स्वामी महाराज जी के सानिध्य मे दुद्धी में निकाला गया , जिसके संयोजक मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्ट्री अनिल हलवाई के साथ अर्धांग्नी व परिवारजन एवं पूर्व लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो मुख्य यजमान की भूमिका में आस्था के साथ उपस्थित रहे। साथ में 21वीं सदी आध्यात्मिक जागरण के प्रतिक सैकड़ो मातृ शक्तियाँ यज्ञ कार्यक्रम स्थल से डीहवार बाबा मार्ग रामनगर होते हुए प्राचीन शिवाजी तालाब पहुंचकर पूज्य गुरूजी द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच देवताओं का आह्वाहन से अभिसिंचित कलश में जल भरकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँचे। कल शोभा यात्रा में मुख्य ट्रस्टी अनिल हलुवाई हाथ में मुख्य कलश शोभायात्रा के साथ लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो कलश लेकर नगर भ्रमण किया।

पूज्य श्री श्री महाराज कल सुबह यात्रा संग रथ पर भक्तिभाव से सम्मलित रहें। कल शोभायात्रा नगर भ्रमण उपरांत श्री रामलीला मैदान स्थित यज्ञ परिसर में पहुंचा। यज्ञ परिक्रमा उपरांत यज्ञशाला परिसर में कलश स्थापित वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्थापित कराया गया। महाराज जी द्वारा सभी कलश यात्रा में सम्मिलित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञ परिसर के अंदर 21 यज्ञ कुंड एवं वेदी पूजन का कार्य 10 अक्टूबर होगा एवं 11 अक्टूबर से सुबह 7:00 बजे से यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ हवन श्री महाराज जी के द्वारा यज्ञ प्रारंभ होगा। कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश कमल, कृष्ण कुमार तिवारी,संदीप कुमार गुप्ता, सोनू जायसवाल,चंदन कुमार सहित सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, विंढमगंज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महिला थाना अध्यक्ष संतू सरोज अन्य पुलिसकर्मी एवं पीएससी जवान सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनने की अपील किया हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On