पूर्व सैनिक के घर जाने वाली सड़क हुई क्षतिग्रस्त,ग्रामीणो का चलना हुआ दुश्वार.

  • लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व इट की बनवाई गई थी यह सड़क
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सैनिक का निवास इसी मार्ग पर है स्थित

म्योरपुर (सोनभद्र) – Prashant Dubey – Sonprabhat |

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही एवं किरवानी को जोड़ने वाली सड़क बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है।द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सैनिक रहे केदारनाथ दुबे का निवास स्थान इसी मार्ग पर है,बावजूद इसके अभी तक सड़क का निमार्ण नही हो सका।पूर्व सैनिक की 97 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि खैराही के शोभनाथ के घर से किरवानी निवासी पूर्व प्रधान शिवप्रसाद तक की सड़क का बहुत ही बुरा हाल है।ईट की बनाई गई सड़क जगह-जगह-जगह गढ्ढो मे तब्दील हो गई है और कहीं कहीं ईट ही सड़क फर से उखड़ गई है।

अगर कोई बीमार हो जाए तो चार पहिया वाहनो को आने मे काफी कठिनाईयां होती है और तो और कई बार लोगो को सड़क दुर्घटना मे चोट लग चुके है।ग्रामीण शिवप्रसाद, छोटेलाल,विनोद,सत्तार,अमेरिका,आशा,रोहित,जब्बार,अशोक,प्रशांत,रामेश्वर,विजय भारती आदि लोगो ने बताया कि ओबरा विधानसभा के विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़ को बीते महीने पत्र देकर इस सड़क की निमार्ण की मांग की गई थी लेकिन अभी तक कोई निमार्ण कार्य नही हुआ।ग्रामीणो ने जल्द से जल्द इस सड़क निमार्ण की मांग संबधित विभाग से की है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On