पेट्रोल पंप संचालकों की घाटा पूर्ति तथा गैस सिलेंडर में भी राहत दी जाये – राजाराम केशरी

  • केंद्र द्वारा एक्साइज एवम राज्य सरकार द्वारा वैट की कमी का स्वागत।

विंध्य नगर – सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डीजल एवम पेट्रोल पर वैट में राहत देने देने की घोषणा का स्वागत करते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजाराम केशरी ने कहा पेट्रोल डीजल की दरों में कमी से महंगाई में भी कमी होगी आज महंगाई उच्च स्तर पर है इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत महसूस होगी।

खाद्य तेलों की दरों में भी सुधार हो रहा है ,यह भी राहत भरी खबर है , संयुक्त व्यापार मंडल गैस सिलेंडर में भी राहत देने की भारत सरकार से मांग करता है, साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को भी कर विभाग द्वारा घाटा पूर्ति की मांग करता है, विदित हो दीपावली पर्व पर छुट्टियों के कारण पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधा देने हेतु काफी स्टॉक कर लिया था जिसके कारण एक ही झटके में लाखों रुपए की क्षति उठानी पड़ी है।

राजाराम केशरी
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On