June 24, 2025 9:26 PM

Menu

पोखरा में खुशहाली फाउंडेशन की ओर से 5000 फलदार पौधा किया गया वितरण।

उमेश कुमार- सोनप्रभात
बभनी- सोनभद्र –

  • वृक्ष मित्र ग्राम मित्र अभियान 2020 के तहत किया गया 5000 पौधा वितरण।

बभनी। विकास खंड अंतर्गत पोखरा में स्थित पंचायत भवन पर स्थानीय मजदूरों किसानों को 5000 पौधों का वितरण किया गया जिसमे मुख्य रूप से फलदार पौधे शामिल रहे।

वृक्ष वितरण हेतु मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थलों जिसमे पंचायत भवन पोखरा के लिए 50 पौधे,
पोखरा के सभी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए 50 – 50 पौधे दिए गए।
स्थानीय किसानों में कुल मिलाकर 475 लोगो मे कुल 5000 पौधे वृक्षारोपण करने हेतु दिये गये।

जिसमे मुख्यअतिथि के रूप से प्रांतीय सह संगठन मंत्री आनंद, सेवाकुंज आश्रम, सीताराम,सेवाकुंज आश्रम,बुद्धु सिंह गौड, हरिहर सिंह गौड, रामभरोसे, शंभू गुप्ता, सहित पोखरा ग्राम प्रधान शम्भू गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार, रामनेवाज यादव, संतोष कुमार,सुरेंद्र कुमार,रमाशंकर,मुनेश्वर यादव,वीरेंद्र, सहित खुशहाली फाउंडेशन के आयामों के बारे में जानकारी देते हुए मौजूद रहे वही रंजन, सुरेश,बच्चा,महेंद्र,अशोक,हीरा,मुखलाल,देवी दयाल,रमेश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On