February 23, 2025 3:04 AM

Menu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे बनारस के डोम राजा का निधन, सी.एम.योगी आदित्य नाथ ने दी श्रद्धांजलि।

सोनप्रभात – लेख – एस0के0गुप्त ” प्रखर”

लोकसभा सीट के उम्मीदवार के रूप में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नामांकन बनारस भरा था। तब उनके प्रस्तावक बनारस के डोम राजा जगदीश चौधरी ही थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस की लोकसभा सीट से जीत कर लोकसभा पहुंचे और फिर वह प्रधानमंत्री बने। आज मंगलवार की सुबह डोम राजा का निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में डोम राजा का इलाज चल रहा था। लेकिन आज डोम राजा जगदीश चौधरी ने अंतिम सांस ली। उनके परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सुबह ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डोम राजा की मृत्यु का समाचार मिलते ही त्रिपुरा भैरवी घाट स्थित उनके आवास पर लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे।

उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। जांघ में घाव के कारण कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On