July 22, 2025 3:07 AM

Menu

प्राचीनतम मंदिर ब्रम्हबाबा परिसर में आठ दिवसीय भागवत कथा का किया गया आयोजन।

  • दर्जनों पुरुषों महिलाओं व बच्चों ने छठ घाट से उठाया कलश में जल।

बभनी – सोनभद्र 

उमेश कुमार /सोनप्रभात

बभनी। म्योरपुर ब्लॉक के नधिरा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। अति प्राचीन देवस्थान ब्रह्म बाबा धाम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के लिए मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकालकर छठ घाट स्थित जलाशय से जल उठाया गया।


कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडेय ने यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे एवं कमला देवी को जलाशय से जल उठवाया। कलश यात्रा ग्राम पंचायत की चारों दिशाओं से होते हुए ज्ञान यज्ञ स्थल ब्रह्म बाबा धाम पहुंची। इसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे शामिल रहे। पूरा गांव मंत्रोचार एवं ब्रह्म बाबा के जयकारे से गूंज उठा। महिलाएं देवी गीत गाते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची।

कथा के आयोजक यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे ने बताया कि भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को पूजन अर्चन के बाद होगा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 11 दिसंबर को भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा। इस दौरान आचार्य सूरज प्रसाद द्विवेदी, आचार्य अखिल पांडे, आचार्य नित्यानंद दुबे, आचार्य शिवेश द्विवेदी, आचार्य यज्ञ कुमार द्विवेदी के मंत्रोच्चार से समूचा ब्रह्म बाबा धाम परिसर भक्तिमय होकर जयकारे से गूंज उठा।

यहां विष्णु प्रसाद दुबे, महादेव दुबे, भगवान देव दुबे, राजेंद्र देव शर्मा, नंद किशोर पांडे, ज्ञानू महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे एवं पुरुष मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On