February 6, 2025 3:11 AM

Menu

पढ़ाई के लिए बंगलौर गया युवक नही आ पा रहा घर, कोई सुनवाई नही होता देख माँ ने पत्र लिख लगाई मदद की गुहार।

  • बेटा बंगलौर में फंसा, पति गम्भीर बीमारी हालत में, बेटा घर कैसे आये कोई मदद नही कर रहा।
  • -नोडल अधिकारी को बार बार फोन करने पर कोई असर नही। कोई मार्ग सूझता नही दिख रहा।
  • -बेटा बंगलौर के हेल्पलाइन नम्बर , ट्विटर सभी प्रकार का कदम उठा लिया पर कोई मदद को आगे नही।
  • – सोनभद्र में माँ भी परेशान कोई अधिकारियों का ध्यान नही जा रहा है।
कमलेश कुमारी – बेटे के घर वापसी को लेकर परेशान

सोनभद्र- सोनप्रभात
आशीष गुप्ता

सोनभद्र जिले के ककरी कॉलोनी निवासी कमलेश कुमारी mo.  73553 40516अपने पुत्र ऋषभ राज सिंह mo. 7985882865 जो कि बंगलौर लॉकडाउन में फंसा हुआ है। अपने पुत्र के घर वापसी को लेकर काफी मशक्कत कर रही है, परन्तु अधिकारियों के लापरवाही के कारण उनकी अपील सुनने वाला कोई नही है।

  • बीमार पति –

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राज्यो से छात्रों , मजदूरो को घर वापसी करा कर एक मिशाल पेश की है।
इस मुहिम में जहाँ एक ओर यूपी के छात्र व मजदूरो को घर वापस लाया जा रहा है।

  • ऋषभ राज सिंह का ट्वीटर पर अपील-

वहीं सोनभद्र जिले के ककरी कॉलोनी निवासी एक लाचार मां जिसके पति की हालत भी खराब है, उनका पुत्र ऋषभ राज सिंह बंगलौर में पढ़ाई करता है और लॉकडाउन काल मे वही रह गया। पर अब घर वापसी को लेकर ऋषभ ने बंगलौर में भी काफी हेल्पलाइन नम्बर और ट्विटर पर सम्पर्क कर घर वापसी का प्रयास किया। परन्तु सभी तरफ से निराशा हाथ लगी।

  • दिए गए सभी हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करने से मिली सिर्फ निराशा।

सोनप्रभात लेख के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारी वर्ग से अपील करता है, कि उक्त महिला के ममता तथा उसकी विषम परिस्थितियों से वाकिफ हो ऋषभ राज सिंह को घर वापसी कराने की कृपा करें।

  • महिला द्वारा लिखा पत्र-

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On