फिलीपींस यात्रा के लिए म्योरपुर की सोनी चयनित, “एजुकेट द गर्ल” परियोजना की कार्यकर्ता को मिला अवसर।

Sonbhadra News: U. Gupta / Sonprabhat 

गोविंदपुर,बनवासी सेवा आश्रम की कार्यकर्ता सोनी पूजा का फिलीपींस में होने वाली एक सप्ताह की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए चयन किया गया है। वह आश्रम के शिक्षक दिवाकर शर्मा ‘गुरुजी’ की बेटी हैं। उनके चयन से आश्रम परिवार में खुशी का माहौल है। सोनी पूजा पिछले सात वर्षों से “एजुकेट द गर्ल” परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं। उनके इस उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए संस्था को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे पुरस्कार भी मिला है।

इस यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश से कुल दो प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जिनमें सोनी पूजा भी शामिल हैं। यह चयन उनके समर्पण और प्रयासों का परिणाम है।आश्रम परिवार ने सोनी पूजा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने कार्यों और संस्कारों से क्षेत्र व देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On