June 27, 2025 10:37 AM

Menu

बकरी चुराकर मांस गांवों में बेचा, पुलिस को दी तहरीर।

सोनभद्र – सोनप्रभात/ वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के मांची थाने के सुअरसोत पुलिस चौकी क्षेत्र के बाराडांड़ गांव में एक ब्यक्ति ने एक गरीब की बकरी चुराकर मांस को अगल बगल के गांवों में बेच दिया। भुक्तभोगी ने सुअरसोत पुलिस चौकी पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।बतादें कि बाराडांड़ गांव के कल्लू पासवान पुत्र गुल्लू पासवान की बकरी दिनांक १९/९/२०२१ को जंगल में चरवाहा अन्य बकरियों के चरने हेतु ले गया था।शाम को घर लौटने लगा तो बकरी गायब थी। चरवाहा राजबंश एवं कल्लू पासवान काफी रात तक खोजते रहे लेकिन बकरी नहीं मिली। जबकि पांच दिन पहले ही बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया था। एक दो दिन बाद पता चला कि गांव के जगदीश यादव पुत्र छन्नू यादव ने बकरी चुराकर मांस गांवों में बेचा है।

जब कल्लू पासवान पुछने के लिए गया तो जगदीश यादव द्वारा गाली गलौज एवं मारने की धमकी दी जाने लगी। उपरोक्त जगदीश यादव ने इस तरह की दर्जनों चोरियां की है। लाचार होकर आज दिनांक २५/९/२०२१ को पुलिस चौकी सुअरसोत चौकी प्रभारी श्री धर्मनाथ सिंह से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On