August 3, 2025 12:54 AM

Menu

बढ़ता जा रहा है “आप” की लोक प्रियता का ग्राफ।

विंध्य नगर / सिंगरौली – सोन प्रभात / सुरेश गुप्त ग्वालियरी

एक महापौर, दस पार्षद ,एक जिला पंचायत सदस्य!! यह उपलब्धि है जिला सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की लोक प्रियता का!! अनेक पार्षद अपने प्रतिद्वंदियों से बहुत ही कम वोटों से पराजित हुए है!! जब कि इसे भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है, एक भाजपा सांसद तीन विधायक एक नगर पालिक निगम अध्यक्ष भाजपा पद की शोभा बढ़ा रहे है!! सिंगरौली नगर पालिक निगम में “आप” पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल की भारी जीत से पूरे मध्य प्रदेश में “आप” के सुखद एंट्री ने यहां एक नया विकल्प प्रदान किया है!! बरगंवा तथा सरई नगर परिषद के चुनाव में आम आदमी पार्टी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जीत ने भाजपा को नए सिरे से सोचने के लिए विवश कर दिया है!! निकट भविष्य में विधान सभा चुनाव में दोनो राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस को एक नई रणनीति बनानी होगी!! राजनैतिक अखाड़ों बाजों के अनुसार आम आदमी पार्टी का बढ़ता हुआ जनाधार तथा बढ़ता हुआ समर्थन एक नए प्रतिद्वंदी के रूप में सामने आएगा!! कांग्रेस तथा भाजपा को इससे निपटने के लिए नई रणनीति बनानी होगी!! यह भी कयास लगाया जा रहा है कि बरगवां में “आप” तथा सरई नगर परिषद में गोंड तंत्र पार्टी का अध्यक्ष बनना तय है!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On