June 24, 2025 11:03 AM

Menu

बभनी : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन लोगो की दर्दनाक मौत।

बभनी / सोनभद्र – सोन प्रभात / संवाददाता

बभनी/ सोनभद्र:-अंबिकापुर बभनी मार्ग पर बुधवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में तीनो बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के बभनी अम्बिकापुर मार्ग के खोतोमहुआ मोड़ पर देर रात आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारो को रौद दिया। मोटर साईकिल सवार 25 वर्षीय अनिल पुत्र गुलाब चन्द निवासी चैनपुर, 28 वर्षीय राजेश पुत्र रामचन्द्र निवासी हथियार, 27 वर्षीय विनोद निवासी हल्दी बहेरा छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे उपनिरिक्षक राम सिहासन शर्मा ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहा घायलो को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छठी कार्यक्रम का निमत्रण देने गये थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On