March 13, 2025 5:18 AM

Menu

बभनी: धूमधाम से हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन।

उमेश कुमार , सोनप्रभात –

संवाददाता, बभनी :–

बभनी: थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों नवरात्री महा पर्व के शुभ अवसर पर जगह-जगह स्थापित की गई माँ दुर्गा प्रतिमाओं का सोमवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। भक्तों ने बैंडबाजों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली, जिसमें भक्त जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भब्य तरीके से नाचते गाते चल रहे थे।

वही बभनी थाना के समीप असनहर में स्थापित माँ दुर्गा प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने भव्य विसर्जन यात्रा निकाली, जिसमें भक्तो ने दुर्गा माता की मूर्ति को ट्रैक्टर के द्वारा झांकी सजाकर जयकारे लगाते हुए भक्तो की भारी भरकम टोली पीछे पीछे चल रही थी। विसर्जन यात्रा असनहर चौराहा, बभनी मोड़ चौराहा से होते हुए प्रधान ढाबा के समीप पहुंची। जहा भक्तों को पीने के लिए स्वछ पानी और गुड़ की व्यवस्था बनाई गई थी।

जिसके बाद वहां से यह झांकी यात्रा आधुनिक काल से बनाएं गए सवरा बांध में पहुंचा जहां पूर्ण विधि विधान से पूजन करने के बाद मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया किया।वही नवरात्र के इस पावन अवसर पर असनहर कमेटी के द्वारा कराए जा रहे दुर्गा महोत्सव का समापन मां दुर्गा जी मूर्ति व कलशों की विसर्जन यात्रा दोनों साथ साथ चल रहा था।जो कथा पंडाल से निकाली गई मां दुर्गा की मूर्ति व कलशों की विसर्जन यात्रा के लिए आसपास की काफी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विसर्जन यात्रा भी दुर्गा जी के प्रतिमा के पीछे पीछे असनहर चौराहा, बभनी मोड़ से होते हुए बांध में ही विसर्जित कर दिया गया।जहाँ पर पंडित जी ने विधि विधान से कलशों और मूर्ति का पूजन कराकर विसर्जन कराया। विसर्जन यात्रा में बैंडबाजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य भी किया। जो काफी भव्य रूप से आनंदमयी था वही जगह-जगह यात्रा का भक्तो ने मीठा पानी खिला पिलाकर भी स्वागत किया।इस दौरान दुर्गा पूजा व रामलीला मण्डली असनहर कमेटी के समस्त पदाधिकारिओ सहित मुख्य रूप से अमरदेव पाण्डेय, सूर्यकांत त्रिपाठी, लालकेश कुशवाहा, अरुण पाण्डेय, मुकेश कुशवाहा, नरेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, प्रीति देवी, अनिता, प्रियंका देवी सहित बभनी थाना के उपनिरीक्षक संजय पाल सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मुस्तैदी से विसर्जन यात्रा कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण स्थिति में सम्पन्न कराया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On