उमेश कुमार , संवाददाता बभनी– सोनभद्र
- “राष्ट्र निर्माण, एकात्म मानववाद, अंत्योदय भाजपा परिवार पुनीत ध्येय
बभनी। राष्ट्र निर्माण में जनसंघ से भाजपा तक असंख्य देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने शहादत दी है, वहीं राष्ट्र निर्माण, एकात्म मानववाद, अंत्योदय भाजपा परिवार पुनीत ध्येय है। उक्त बातें जन समूह को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दीपक गौड़ ने कही। इसके पूर्व दक्षिणांचल इंटरमीडिएट कॉलेज वभनी में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों के सम्मुख दुद्धी मण्डल प्रभारी मुख्य अतिथि सोना बच्चा अग्रहरि, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा जनजाति मोर्चा के दीपक गौड़ आदि ने पूजन अर्चन किया ।

मुख्य वक्ता ने कहा कि भारतीय जन संघ की स्थापना 21अक्टूबर 1951 में दिल्ली में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मखर्जी ने
किया था और चुनाव चिह्न दीपक था।1952 के संसदीय चुनाव में तीन सीटें मिली।1975-76 में आपात काल के बाद 23 जनवरी 1977 में अन्य दलों के साथ जन संघ मिलकर जनता पार्टी बनी।जनता पार्टी के विघटन के बाद 1980 को भारतीय जनता पार्टी के रूप में जन संघ की विचार धारा का फिर से अवतार और विस्तार हुआ।हम जानते भी हैं कि जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद कांग्रेस के छद्म धर्म निरपेक्ष से सदैव संघर्ष करता रहा। कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टीकरण से पाकिस्तान बना।यह माँ भारती के सच्चे पुत्रों को असह्य पीड़ा दे रही थी, जो अब भी हम सभी को झकझोर कर रख देती है।नेहरू की कांग्रेस की झूठी अहिंसात्मक नीति ने भारत से पाकिस्तान-बांग्लादेश बन गया।जम्मू काश्मीर की कहानी भी यहीं थी। जन संघ ने बीड़ा उठाया था, उसे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिखाया।राष्ट्रवादी नीति के सूत्रधार डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पद चिह्नों पर चलकर हमारे स्तुत्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने राष्ट्रवाद की अलख जगा दी थी।
राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित माँ भारती के लाल जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य अनगिनत कार्यकर्ताओं ने अपनी शहादत देकर भारत माता की जय और वन्देमातरम से माँ भारती के गौरव को बढ़ाया है।हम जब भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी बात करते हैं तो राष्ट्र और राष्ट्रीयता के भाव मन में हिलोरें मारने लगते हैं।”तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे” हमने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। राष्ट्र है तो हम हैं।पहले राष्ट्र फिर हम आते हैं। यहीं बातें हम सबको अन्य राजनीतिक दलों से अलग करती है।एकात्म मानव वाद और अंत्योदय के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के विचार महज भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे संसार के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। समान नागरिक संहिता आदि अनेक महत्त्वपूर्ण मुद्दे आज भी हैं, जिसे भाजपा ही पूरी कर सकती है।राष्ट्र के स्वाभिमान भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण में भाजपा की भूमिका स्तुत्य है। मानव मानव एक समान है।इसके विपरीत अन्य दल वोट के खातिर जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद जैसे राष्ट्र के विरोधी तत्वों को उकसाकर गद्दी पर बैठना चाहते हैं। हम सभी संकल्प लें कि जैसे हमारे महापुरुषों डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी बाजपेई जी, लाल कृष्ण आडवाणी जी, नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया या सदैव न्यौछावर करने लिए तैयार रहते हैं। अन्य दलों में परिवाद है, हमारे यहाँ राष्ट्रवाद है। अन्य दलों में मुस्लिम तुष्टीकरण है, हमारे यहाँ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है।भारत की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में विश्व में सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी का गौरव है।सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।इस भावना से हमारा भाजपा परिवार कार्य करता है।इस समय भी आप देख सकते हैं।राष्ट्रवाद ही तो है तो बंगाल में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता अपनी शहादत दे रहे हैं। राष्ट्र है, तभी हम हैं। तभी हम सबकी संस्कृति है, सभ्यता है, तभी विकास है, तभी उत्थान है।अध्यक्षता प्रमोद दुबे व संचालन जवाहर जोगी खरवार ने किया।
इस मौके पर जीत सिंह खरवार, प्रमोद दुबे, तुलसी प्रजापति, दीपचंद केशरी, उमेश कुमार, यदुबिर खरवार,सुधीर पाण्डेय,राधे श्याम पाण्डेय,प्रेमनाथ,संदीप आदि उपस्थित रहे।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

