February 7, 2025 9:19 AM

Menu

बभनी में अनियंत्रित होने से पिकप हुइ दुर्घटनाग्रस्त,कई घायल, रेफर

उमेश कुमार -बभनी, सोनभद्र (सोनभद्र)

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी में बुधवार को रेणुकूट से अम्बिकापुर की तरफ जा रही पिकअप खोतोमहुआ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गयी। हादसे में पिकअप सवार आधा दर्जन श्रमिक घायल हो गये। वही घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलो को ग्रामीणों ने बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रेणुकूट से अम्बिकापुर जा रही पिकअप बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई, जिसमे सवार ब्रजनारायण यादव 21 पुत्र वंश नारायण, सुनील कुमार 28 पुत्र श्रीराम, राममनोज 23 पुत्र रामकिसुन, नन्दलाल 35 पुत्र लुद्दी, धर्मसिह 28 पुत्र रामधनी, अजय 23 श्री भगवत निवासी गण पोखरा घायल हो गये। हालत गंभीर होने पर सभी घायलो को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सभी श्रमिक थे, यह बभनी थाने के पोखरा गाँव के रहने वाले है। बताया कि सभी श्रमिक सुबह अपने घर से झारखंड काम करने के लिए निकले थे। रेणुकूट से ट्रेन नही मिली जिस कारण सभी वापस घर आ रहे थे, बस नही मिली तो मुर्धवा मवद से पिकअप पर ही सवार होकर घर जा रहे थे कि अचानक खोतोमहुआ तिराहे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने की वजह से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ हेमलता ने बताया कि सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On