बभनी में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी चंद्रजीत सिंह निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील सिंह बने महामंत्री।

बभनी/ सोनभद्र : लल्लन प्रसाद / सोन प्रभात

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री / जिलाध्यक्ष श्री योगेश कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई बभनी के कार्यकारणी का गठन BRC बभनी केंद्र के सभागार हाल में सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति शिक्षको के बीच संपन्न हुआ l

इस चुनाव प्रक्रिया में शिक्षकों ने बढ़चढकर उत्साह के साथ भाग लिया अध्यक्ष पद पर चंद्रजीत सिंह जी व मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह पुनः लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किये गए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अच्युतानंद, कोषाध्यक्ष, अरविंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा , संरक्षक चंद्रशेखर पाण्डेय, संगठन मंत्री सत्यप्रकाश, राजेश कुमार, को सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

इस चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और न्याय संगत और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया l इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सर्वेश गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र चौबे,जिला सयुक्तमंत्री राजेश कुमार जायसवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर धर्मेंद्र यादव, ब्लॉक संयोजक दुद्धी श्री भोलानाथ , ब्लॉक संयोजक म्योरपुर पवन शुक्लेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। भरी बारिश में भी प्रांगण शिक्षकों से खचाखच भरा रहा।

इस दौरान सरोवर राव सेंगर , अनुदेशक संघ के महामंत्री प्रवीण सिंह,शिक्षा मित्र संघ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र नारायण पांडेय , बालकिशुन ,अनिल ,राम गोपाल, धीरज पांडे, अनुपम, सत्यप्रकाश, धीर सिंह, जगन्नाथ, विजय शंकर विश्वकर्मा, पूर्व जिला संगठन मंत्री जगमोहन गुप्ता, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंच संचालक कमलेश, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र विमल, चंद्रशेखर, राकेश, वीरेंद्र बरनवाल, विकास, ब्लॉक लेखाकार विजय आदि भरी संख्या में सम्मिलित जन मौजूद रहे। मंच का संचालन कमलेश जी ने किया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On