म्योरपुर(सोनभद्र)विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत म्योरपुर में शनिवार को ब्लाक प्रमुख द्वारा भगवान बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया। यह स्मृति द्वार म्योरपुर थाना जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान और भी सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आदिवासियों को शराब, अंधविश्वास और जादू-टोने जैसी कुरीतियों से दूर रहने की सीख दी थी। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। स्मृति द्वार के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।
इस मौके पर म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, इरफान अहमद, सुजीत अग्रहरि, गणेश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, मोनू जायसवाल, आशु अंसारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















