February 6, 2025 3:15 PM

Menu

ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी मेला का किया गया आयोजन, सैकड़ो किसान रहे मौजूद।

उमेश कुमार , सोनप्रभात –

बभनी- सोनभद्र –

बभनी। ब्लाक स्थित सभागार में कई गावो से पहुंचे किसान भाइयों हेतू कृषि गोष्टी किसान मेला का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक बभनी क्षेत्र से जुड़े किसान भाइयों को खेती से संबंधित जानकारी दिया गया।

जिसमें गोष्ठी आयोजन में संचालन का कार्य नीरज कुमार साहू ने किया। जिसमें मुख्य रूप से एडीओएजी अशोक कुमार पाण्डेय, ने किसानों को योजना से सम्बंधित जानकारी विस्तृत रूप से दिया तथा बभनी ब्लॉक के कर्मचारी राजेश कुमार प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार बभनी ने बीज एवम फसलों में लगने वाले रोगों को बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिस कार्यक्रम में क्षेत्र से जुड़े सैकड़ो किसानों ने खेती से संबंधित बातो का अनुसरण कर जानकारी प्राप्त किया गया।

उद्यान एवम खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जनपद सोनभद्र के बभनी ब्लॉक से जुड़े किसानों को  भूमि शोधन, मिट्टी जांच, भूमि का चेकप कराने को भी लेकर किसानों को विस्तृत जानकारी दिया गया। जिससे किसान भाइयों के फसल नुकसान होने से बच सके।

जिसमे धान, गेंहू, सहित किसानों द्वारा बुआई किए गए फसलों में अच्छी उपज मिल सके। साथ ही किसानों को खेती के बाद पराली जलाने को लेकर भी आगाह किया गया कि आप सभी पराली को नही जलाए नही तो इसे लेकर सरकार ने अर्थदण्ड तय किया है।
जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के किसानों सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On