February 6, 2025 10:07 AM

Menu

भलपहरी गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

उमेश कुमार , सोनप्रभात –बभनी , सोनभद्र –

  • मामला बभनी थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव का।

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भलपहरी गाव निवासी 21 वर्षीय युवक ने फासी लगाकर जान दे दी पुलिस घटना के कारणो की पड़ताल कर रही है। गुरुवार को भलपहरी गाव निवासी कृष्णा 21 पुत्र अन्जनी का शव पडोस के गाव करमघट्टी मे आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह परिजनों को सुचना मिला परिजनो ने पहचान के बाद पुलिस को सूचना दी।

मृतक के पिता अन्जनी ने बताया कि 21 मई को जौराही गाव मे युवक की शादी तय थी कि अचानक गुरुवार की सुबह शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक खेती किसानी से जीवको पार्जन करता था। उपनिरिक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को साय 9 बजे ही घर से निकला था सुबह शव पेड़ से लटकता मिला शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी भेज दिया गया।

 

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On