June 26, 2025 3:43 AM

Menu

भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष द्वारा कमेटी का गठन.

  • आम जन को देंगे बजट की जानकारी।

विन्ध्यनगर – सिंगरौली⁄ सुरेश गुप्त ग्वालियरी 

केंद्रीय बजट से संबंधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार 2 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक केंद्रीय बजट की महत्वपूर्ण विषयों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसके लिए सिंगरौली जिला के जिलाध्यक्ष श्री राम सुमिरन गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में एक समिति गठित की गई जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, व्यापारी प्रकोष्ठ से श्री राजाराम केसरी आर्थिक प्रकोष्ठ से सीए प्रतीक अग्रवाल , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से श्री विनोद दुबे जी के नाम को प्रस्तावित किया गया है जोकि केंद्रीय बजट से संबंधित जानकारी देने हेतु टीम गठित की गई है जिनका कार्य होगा केंद्रीय बजट से मिलने वाले फायदे को व्यापारियों के बीच, बुद्धिजीवियों के बीच, प्रबुद्ध जनों के बीच, किसानों के बीच सभी मंडलों में जा जाकर टीम गठित करके लोगों को केंद्रीय बजट से मिलने वाले फायदों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है यह कार्य 2 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक इस कार्य को किये जाने को लेकर कार्य योजना बनाई गई।

जिसमे सभी मंडलों में इस तरह की टीम गठित कर केंद्रीय बजट से संबंधित पुराने एवं नए बजट के अंतर को बताते हुए वर्तमान बजट में किसको कितना फायदा होगा इसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित हुआ है!! उक्त आशय की जानकारी देते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवम कमेटी के सदस्य राजाराम केशरी ने बताया कि हमारा उद्देश्य जन जन तक बजट के प्रावधानों को समझाना है इस हेतु बैठको का दौर शुरू हो चुका है इसी उद्देश्य के तहत आज एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे स्थानीय व्यापारियों तथा आम जन को बजट संबधी जानकारी दी गई!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On