भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने अंत्योदय के प्रणेतापंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर दुद्धी में वृक्षारोपण किया.

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में अंत्योदय के प्रणेता महान दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित करते हुए एक पेड़ मां के नाम परिसर में वृक्षारोपण किया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के विकास को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल राजनीतिक पार्टी के संस्थापक के जिम्मेदारियां का निर्वहन कर राजनीति के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया जिसे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 80 करोड़ देशवासियों को प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त अन्न योजना, सबका साथ सबका विकास के नारों के बीच विभिन्न योजनाओं द्वारा अंतिम व्यक्ति के सेवा के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार पंडित जी के सपने को साकार कर रही हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, जिला मंत्री दिलीप पांडे, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, सुमित सोनी, पंकज अग्रहरि, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खां, मंडल महामंत्री अंशुमान राय व प्रेम नारायण सिंह, धर्मेंद्र पाल , विकास कुमार मद्धेशिया, मनीष कुमार जायसवाल,अमरनाथ जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On