August 5, 2025 8:48 AM

Menu

भाजपा जिला महामंत्री ने किया बूथ सत्यापन , कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ सत्यापन।

म्योरपुर – सोनभद्र

आशीष गुप्ता- सोनप्रभात

 

म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत आज सोनभद्र जिले के  भाजपा जिला महामंत्री जीतसिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे म्योरपुर मण्डल अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा जामपानी सेक्टर में बूथ सँख्या 133 के बूथ अध्यक्ष के साथ सत्यापन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं का सुख दुख का हाल जाना। इस दौरान बूथ सत्यापन में भाजपा म्योरपुर के मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार , महामंत्री विष्णुकांत दुबे, सहित भाजपा सोनभद्र के जिला कार्यसमिति सदस्य होरिलाल पासवान, सेक्टर संयोजक, रामेश्वर प्रसाद व 133 के बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार आदि लोगो के मौजूदगी में बूथ सत्यापन किया गया।


इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर भी खुशी व्यक्त किया। और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए लोगो को सोशल डिस्टेंस सहित मॉस्क लगाने की भी  नसीहत भाजपा महामंत्री ने कार्यकर्ताओं सहित आसपास के लोगो को दिया।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On