June 24, 2025 4:53 AM

Menu

भाजपा जिला महामंत्री ने मलिन बस्तियों के गरीबों में वितरित किया भोजन।

  • पार्टी के आलाकमान के आदेश पर आए आगे।

म्योरपुर/ सोनभद्र- सोनप्रभात

श्यामचरण पनिका/ नितेश मौर्य

म्योरपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री अजीत चौबे जी के दिशा निर्देश पर मंडल म्योरपुर में भाजपा जिला महामंत्री जी के द्वारा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो के साथ मिलकर गरीब एवं असहाय लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया।

जिसमे उन्होंने बताया कि हम सब भोजन तैयार कर ग्रामसभा बलियरी, रासपहरी, खैराही, आदि जगहों के मलिन बस्तियों में वितरण करेंगे। महामंत्री जीतसिंह जी ने कहा कि गरीब परिवार के लोगो को परेशान होने की जरूरत नही है भारत सरकार द्वारा कई स्तर से ग्रामीणों की मदद की जा रही हैं।


आप सब अपने घर मे रहे जिससे आप सुरक्षित रहे। भाजयुमों जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, भाजयुमों जिला मंत्री मोनू जायसवाल, भाजयुमो अंकित कुमार ,बबलू यादव ,अशोक कुमार जयसवाल ,अशोक पनिका ,महेश जयसवाल ,धर्मेंद्र गुप्ता ,आशु ,रविशंकर (दीपू) विनोद यादव ,उमेश पनिका, एवं कई भाजपा परिवारजन उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On