दुद्धी – सोनभद्र- जितेंद्र चन्द्रवंशी / सोनप्रभात
भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी के सभी सेक्टरों/व बूथों पर 11 फरवरी को एकात्म, मानवतावाद और अंत्योदय के प्रेरणा एवं मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210211-WA0033-300x138.jpg)
इस दौरान मुख्यवक्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा,रामनरेश पासवान,सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माना जाता है,उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुर्नरचना के प्रयासों के लिये विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।संस्कृतिनिष्ठा उपाध्याय के द्वारा निर्मित राजनैतिक जीवनदर्शन का पहला सूत्र है।
उनके शब्दों में-
“ भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा।”
इस समर्पण दिवस की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पूरे दुद्धी में बूथवार समर्पण दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह थेे। कार्यकम में मुख्य रूप से भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,आईटी सह संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,सेक्टर संयोजक वितन गुप्ता, बूथ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sonprabhat Live News](https://sonprabhat.live/wp-content/litespeed/avatar/d0bbc52ee97ec57a3f066983626be72e.jpg?ver=1738736541)
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/शुभाजंली-क्लिनिक.png)
![Ad- Shivam Medical](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/Your-paragraph-text-1.png)
The specified slider is trashed.