February 23, 2025 9:53 PM

Menu

भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान के दूसरे दिन सिंदूर व अंजानी गांव में किया बूथ सत्यापन।

उमेश कुमार -बभनी, सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

बभनी।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूर गांव में आज भाजपा म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार के नेतृत्व में गांवो में पहुंच कर दूसरे दिन सिंदूर व अंजानी गांव में बूथो का सत्यापन कार्य संपन्न किया गया जिस दौरान प्रत्येक बूथ पर जाकर उनका सत्यापन कर भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराने के लिए पूरे प्रदेश में एक बड़ा अभियान भाजपा के द्वारा चलाया जा रहा है जिस के क्रम में भाजपाइयों ने आज सिंदूर अंजानी शक्ति केन्द्र आदि गांवों का बूथ सत्यापन कार्य किया गया।

इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी कामेश्वर प्रसाद द्विवेदी,शक्ति केंद्र संयोजक विजयमल रौनियार, मंडल महामंत्री विष्णु कांत दुबे, लीलाडेवा के प्रभारी श्याम नारायण सिंह, बूथ अध्यक्ष शंकरलाल,ओमप्रकाश भाजपा आईटी सेल दिलीप कुमार पांडे समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ सत्यापन का कार्य किया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On